PM आवास योजना: होम लोन सब्सिडी कैलकुलेटर गाइड 2025

जैसा कि आप सब जानते हैं कि हमारे देश में बहुत से लोग अपने सपनों का घर लेना चाहते हैं, लेकिन पैसो की कमी, आर्थिक हालत के कारण होम लोन लेना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान में PM आवास योजना हमारे लिए वरदान साबित हो रही है। इस पोस्ट में हम बात करेंगे कि कैसे आप होम लोन पर मिलने वाली ब्याज सब्सिडी कैलकुलेट कर सकते हैं।


PM आवास योजना के दो मुख्य भाग

  1. PMAY-G (ग्रामीण):
    ये ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए है। अगर आप गांव में रहते हैं और अपने घर का सपना देखते हैं, तो ये योजना आपके लिए वरदान है।
  2. PM Awas Yojana Urban:
    शहरी क्षेत्रों के लिए भी एक अलग योजना है। यहाँ भी होम लोन पर ब्याज सब्सिडी दी जाती है ताकि शहर में रहने वाले भी अपने सपनों का घर ले सकें।

PMAY सब्सिडी कैलकुलेटर कैसे काम करता है

PMAY Subsidy Calculator एक ऑनलाइन टूल है जिससे आप अपने होम लोन पर मिलने वाली सब्सिडी का अनुमान लगा सकते हैं। यह सब्सिडी क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS) के तहत दी जाती है और इसका हिसाब Net Present Value (NPV) पद्धति से होता है।
फार्मूला कुछ ऐसा है:

NPV सब्सिडी = Loan Amount × Subsidy Rate × (Loan Period Discount Factor)

हां, ये थोड़ा तकनीकी लग सकता है, लेकिन असल में यह एक आसान और सीधा सा तरीका है जिससे आपके लोन के ब्याज पर मिलने वाली सब्सिडी को जान सकते है।


स्टेप-बाय-स्टेप सब्सिडी कैलकुलेशन प्रक्रिया

स्टेप 1: वेबसाइट पर जाएँ

सबसे पहले, PMAY UCLAP की वेबसाइट को खोलना है। यहाँ से आप सब्सिडी कैलकुलेटर तक पहुँच सकते हैं।

स्टेप 2: Subsidy Calculator का चयन करें

वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Subsidy Calculator” का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें, जिससे CLSS Awas Portal (CLAP) का पेज खुल जाएगा।

स्टेप 3: आवश्यक जानकारी भरें

यहाँ पर आपको अपनी कुछ जानकारी भरनी होगी:

  • वार्षिक पारिवारिक आय: अपनी सालाना आय लिखें।
  • होम लोन राशि: जितना लोन लिया है, उसे दर्ज करें।
  • लोन अवधि (महीनों में): लोन की अवधि बताएं (अधिकतर 20 साल यानी 240 महीने)।
  • कारपेट एरिया: मकान का कारपेट एरिया (स्क्वायर मीटर में) भरें।

स्टेप 4: कैलकुलेट करें

सारी जानकारी भरने के बाद “Calculate” बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपकी होम लोन सब्सिडी की राशि दिख जाएगी। ये सब्सिडी सीधे आपके होम लोन से घटा दी जाती है, जिससे EMI कम हो जाती है।

स्टेप 5: सब्सिडी की राशि देखे

जो भी राशि दिखे, उसे नोट कर लें। यह ही आपको मिलने वाली सब्सिडी की राशि होगी।


📊 आय वर्ग के अनुसार सब्सिडी दर और उदाहरण

सरकार ने आय के आधार पर तीन श्रेणियाँ तय की हैं। हर श्रेणी में सब्सिडी की दर, अधिकतम लोन राशि और लोन अवधि अलग-अलग हैं। यहाँ कुछ नए उदाहरण दिए गए हैं:

1. EWS / LIG (Economically Weaker Section / Low Income Group)

  • आय सीमा: ₹3 लाख से ₹6 लाख प्रति वर्ष
  • सब्सिडी दर: 6.5%
  • अधिकतम लोन राशि: ₹6 लाख
  • लोन अवधि: 20 साल

उदाहरण 1:
अगर आप ₹6 लाख का लोन लेते हैं तो आपको लगभग ₹2.67 लाख तक ब्याज सब्सिडी मिलेगी।

उदाहरण 2:
मान लीजिए आप ₹4.5 लाख का लोन लेते हैं। चूंकि ये राशि अधिकतम लोन राशि का 75% है, तो आपको सब्सिडी भी लगभग 75% मिलेगी, यानी लगभग ₹2.00 लाख के करीब।


2. MIG-I (Middle Income Group-I)

  • आय सीमा: ₹6 लाख से ₹12 लाख प्रति वर्ष
  • सब्सिडी दर: 4%
  • अधिकतम लोन राशि: ₹9 लाख
  • लोन अवधि: 20 साल

उदाहरण 1:
अगर आप ₹9 लाख का लोन लेते हैं तो आपको लगभग ₹2.35 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी।

उदाहरण 2:
अगर आप ₹7 लाख का लोन लेते हैं, तो सब्सिडी का हिसाब भी उसी अनुपात में होगा। इसका मतलब आपको लगभग ₹1.83 लाख के आसपास सब्सिडी मिल सकती है।


3. MIG-II (Middle Income Group-II)

  • आय सीमा: ₹12 लाख से ₹18 लाख प्रति वर्ष
  • सब्सिडी दर: 3%
  • अधिकतम लोन राशि: ₹12 लाख
  • लोन अवधि: 20 साल

उदाहरण 1:
अगर आप ₹12 लाख का लोन लेते हैं तो आपको लगभग ₹2.30 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी।

उदाहरण 2:
अगर आप ₹10 लाख का लोन लेते हैं, तो आपको अनुमानित ₹1.92 लाख के आसपास सब्सिडी मिल सकती है।


📋 Subsidy Calculator – टेबल के माध्यम से जानकारी

ParticularsEWS / LIGMIG-IMIG-II
मैक्सिमम कारपेट एरिया30 sq.m.60 sq.m.160-200 sq.m.
वार्षिक पारिवारिक आय₹3 लाख से ऊपर₹6 लाख से ₹12 लाख₹12 लाख से ₹18 लाख
सब्सिडी दर6.50%4.00%3.00%
अधिकतम लोन राशि₹6 लाख₹9 लाख₹12 लाख
अधिकतम लोन अवधि20 साल20 साल20 साल
अधिकतम ब्याज सब्सिडी राशि₹2,67,280₹2,35,068₹2,30,156

सब्सिडी कैलकुलेशन क्यों जरूरी है?

आपको बता दे की सब्सिडी कैलकुलेटर का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे आपकी EMI कम हो जाती है और आप लम्बे समय तक होने वाले ब्याज का बोझ कम कर सकते हैं। साथ ही, ये सरकारी सहायता आपको अपने सपनों का घर लेने में काफी मदद करती है।


इन्हे भी पढे..

✅ PM Awas Beneficiary List – PM आवास लाभार्थी सूची कैसे देखें
✅ Awaas Plus App से घर बैठे प्रधानमंत्री आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
✅ प्रधानमंत्री आवास योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

✅ PM Awas (Gramin) SECC Family Member Details देखने की प्रक्रिया
✅ PMAYG.nic.in पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की नई लिस्ट कैसे चेक करें? जानें पूरा तरीका
PMAY Gramin List MP 2025 – नई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट मध्य प्रदेश


FAQ

PM आवास योजना क्या है?

PM आवास योजना (PM Awas Yojana) एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य गरीब और बेघर नागरिकों को अपना घर उपलब्ध कराना है। यह योजना दो भागों में विभाजित है – PMAY-G (ग्रामीण) और PMAY Urban (शहरी)।

होम लोन सब्सिडी कैसे काम करती है?

होम लोन सब्सिडी के तहत, होम लोन पर दिए जाने वाले ब्याज में सरकार से सब्सिडी मिलती है। इसका हिसाब Net Present Value (NPV) पद्धति से किया जाता है, जिसमें लोन राशि, सब्सिडी दर, और लोन अवधि का ध्यान रखा जाता है। यह सब्सिडी सीधे आपके होम लोन से घटा दी जाती है जिससे EMI कम हो जाती है।

PMAY Subsidy Calculator का उपयोग कैसे करें?

PMAY UCLAP वेबसाइट पर जाएँ फिर “Subsidy Calculator” विकल्प पर क्लिक करें, अपना आवश्यक विवरण जैसे वार्षिक पारिवारिक आय, लोन राशि, लोन अवधि और कारपेट एरिया भरें अंत मे Calculate बटन पर क्लिक करें और परिणाम देखें।

कौन-कौन से लाभार्थी इस योजना के लिए योग्य हैं?

EWS / LIG: उन परिवारों के लिए जिनकी वार्षिक आय ₹3 लाख से ₹6 लाख है।
MIG-I: जिनकी वार्षिक आय ₹6 लाख से ₹12 लाख है।
MIG-II: जिनकी वार्षिक आय ₹12 लाख से ₹18 लाख है।
इन वर्गों के हिसाब से सब्सिडी दर और अधिकतम लोन राशि तय की जाती है।

CLSS (क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी स्कीम) क्या है?

CLSS एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके तहत होम लोन पर ब्याज में सब्सिडी प्रदान की जाती है। यह योजना होम लोन लेने वाले लाभार्थियों के लिए ब्याज बोझ को कम करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।

Leave a Comment